फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन कारखाने से काती सूत चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के नूरखांपुर मोहल्ले में बीती रात चोरों ने कालीन बुनाई कारखाने का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सूत और काती उठा ले गए। कारखाना संचालक ने सुबह पहले इसकी जानकारी डायल-100 को दी इसके बाद कोतवाली में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

बाजार सलाबत खां मोहल्ला निवासी परवेज उर्फ पप्पू पुत्र यासीन का नूरखांपुर मोहल्ले में कालीन बुनाई का कारखाना है। तहरीर उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह जब वे कारखाने में पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर रखा 5 झाल सूत व 7 किलो काती गायब गायब है। जिसकी कीमत उन्होंने लगभग 20 हजार बताई। पीड़ित ने बताया कि कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण ओझा ने मौके पर आकर छानबीन की। बकौल पीड़ित कारखाना के आसपास जुआरियों काम मजमा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें