फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वक्फ संपत्तियों का डेटा पांच जून तक ठीक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई वक्फ संपत्तियों की जानकारी ठीक नहीं हैं। साथ ही निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार भी नहीं है। इसके लिए उक्त जानकारियों को ठीक करने के लिए पांच जून तक शिविर लगाकर ठीक करने को कहा गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामदत्त प्रजापति ने बताया कि जिले के समस्त वक्फ के मुतवल्लियों से कहा गया है कि उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किए गए त्रुटिपूर्ण डेटा को वे पांच जून तक दुरुस्त करें। इसके लिए जिले में उप्र सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा नामित मुतवल्ली व को-ऑर्डिनेटरों मौलाना नजम अली वक्फ संख्या तीन मो.नं.-9415674942, शौकत अली (मुतवल्ली वक्फ नं.-42) मो.नं.-9451117573/9696902703 व उप्र शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा नामित मुतवल्ली व को-ऑर्डिनेटर शकील हुसैन मो.नं.-9628877583 से संपर्क कर अपना त्रुटिपूर्ण डाटा उम्मीद पोर्टल पर नियत समय से पहले दुरुस्त कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कहा गया कि जिले के सभी वक्फ मुतवल्ली उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गयी जानकारी या दस्तावेज की एक प्रति जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, के कार्यालय विकास भवन, कक्ष सं.-18 में स्थापित शिविर में तत्काल जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें