फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वारियर्स को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वैक्सीनेशन के तहत सोमवार को जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर 191 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया जबकि 600 फ्रंट लाइन वर्कर को पहली बार वैक्सीन लगाई गई। सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक इन सभी कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि वैश्विक महामारी कोरोना को रोकने के लिए जिले में 15 जनवरी को वैक्सीन आई थी। पहले चरण में 16 जनवरी से लेकर पांच फरवरी तक 5276 की बजाए 3500 के करीब स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि दूसरे चरण में निकाय कर्मियों और पुलिसकर्मियों को कोविड की वैक्सीन लगी। इसके अलावा पहले चरण में टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को 28 दिन बाद सोमवार को दूसरा डोज भी लगाया गया। इस दौरान जिला अस्पताल ज्ञानपुर, सीएचसी सुरियावां और गोपीगंज में सुबह नौ बजे से गाइडलाइन के तहत वैक्सीन लगाई गई। इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 191 स्वास्थ्यकमियों को दूसरा डोज लगाया गया जबकि 1312 फ्रंट लाइन वर्करों में 600 को पहली बार वैक्सीन लगाई गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें