फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाड़ी देश से युवक के आगमन से हरकत में आया स्वास्थ्य महकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर मचे हाहाकार के बीच मंगलवार को एक युवक के खाड़ी देश कुवैत से जिले में पहुंचने की खबर पर स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े हो गए। फौरी तौर पर युवक के घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक की स्क्रीनिंग की और उससे बातचीत कर उसकी यात्रा एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। युवक ने बताया कि उसे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। टीम जब पूरी तरह आश्वस्त हो गई कि युवक को कोई दिक्कत नहीं है, इसके बाद लौट गई। दुर्गागंज थानाक्षेत्र के एक गांव का मूल निवासी युवक कुवैत में रहता है। मुंबई में सेटल होने के कारण वह गत एक मार्च को कुवैत से मुंबई आया था। यहां गांव में परिवार के किसी सदस्य का निधन हो जाने के कारण वह सोमवार को गांव आया। इसकी भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। विभाग की एक टीम गांव पहुंच गई और युवक से पूछताछ की। एकबारगी ग्रामीण और युवक के घरवाले भौचक्का रह गए। मगर जब टीम ने बताया कि कोरोना संक्रमण का असर पूरी दुनिया में खतरा बना हुआ है। ऐसे में परीक्षण जरूरी है तो युवक ने टीम के सभी सवालों के जवाब दिए। उसने बताया कि वह कुवैत से आया है और उसे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। देश की सीमा में आने पर ही उसका परीक्षण किया गया था, जहां सब कुछ ठीक निकला। इसके बाद टीम ने राहत की सांस ली। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत पाठक ने कहा कि युवक के विदेश से आने की जानकारी मिलने के बाद टीम भेजी गई थी। वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें