फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो मरीज और मिले, संख्या 234

विज्ञापन
कर्मचारी के कोरोना पाजीटिव मिलने पर बंद की गई इंडियन बैंक की ज्ञानपुर शाखा। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को फिर दो संक्रमित मरीज सामने आए। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने लखनऊ के एक मरीज को उसके जिले में स्थानांतरित कर दिया। इससे जिले के पोर्टल पर कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 234 हो गया। स्वास्थ्य विभाग के कोविड-19 पोर्टल पर जिले के दो मरीज और जुड़ गए। दूसरी ओर पांच मरीजों को विभिन्न आइसोलेशन सेंटर से डिस्चार्ज भी किया गया। इसके साथ ही अब तक स्वस्थ होकर घर लौटने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 189 हो गई है। जिले में मौजूदा समय में कुल एक्टिव मरीज 36 हैं। इनमें दो मरीज सीएचसी भदोही में भर्ती हैं। 18 एक्सपो मार्ट में बने आइसोलेशन सेंटर में हैं। चार मरीज पीजीआई लखनऊ, छह प्रयागराज, एक हैदराबाद, तीन वाराणसी, एक अयोध्या और एक मरीज कानपुर में भर्ती है। सोमवार को विभाग को कुल 531 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से दो लोग पॉजिटिव पाए गए। अब तक जिले में नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को 325 लोगों का स्वैब एकत्र कर जांच के लिए भेजा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अब तक 11359 संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच की गई है। इनमें से 10676 लोगों की जांच रिपोर्ट विभाग को मिल चुकी है। चिंता की बात यह है कि कोरोना वायरस स्वास्थ्य विभाग के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को भी चपेट में ले रहा है। एक एसडीएम और कई राजस्व एवं स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित होकर क्वारंटीन हो गए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें