फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मरीज बढ़े, 10 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ठंड बढ़ने के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। करीब पखवारे भर से चार-पांच मरीज प्रतिदिन मिल रहे थे। शनिवार को एक साथ 10 नए मरीज मिले। इससे संक्रमितों की संख्या 2026 पहुंच गई। हालांकि एक्टिव केस की संख्या 70 है।
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम को लेकर भले ही तमाम गाइडलाइन जारी की गई हो, लेकिन धरातल पर किसी का पालन नहीं हो रहा है। बाजारों में सामाजिक दूरी तार-तार हो रही है। इससे धीरे-धीरे संक्रमण का दायरा भी बढ़ सकता है। शनिवार को मिले 10 संक्रमितों में भदोही नगर में वृद्ध, भदोही के स्टेशन रोड में अधेड़, पट्टी अचल सिंह में किशोरी, अभियां में अधेड़, बंशीपुर में युवक, बंजारी में अधेड़, बिराहिमपुर में युवक, जगापुर मिश्रान में युवक, खमरिया में वृद्ध और भदोही के चौरी रोड में अधेड़ शामिल हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक मिले मरीजों के सापेक्ष एक्टिव मात्र 70 हैं। चार मरीज स्वस्थ हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें