फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू: चौथे दिन भी नहीं उठे दुकानों के शटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन की ओर से लागू कोरोना कर्फ्यू के चौथे दिन मंगलवार को भी दुकानों के शटर नहीं उठे। इससे शहर से लेकर गांव के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल, चिकित्सालय की ही दुकानें खुली रहीं। मतगणना होने से सड़कों पर इक्के दुक्के-वाहन नजर आए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार को रोकने के लिए शासन-प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। कोरोना कर्फ्यू के चौथे दिन मंगलवार को भी दुकानें बंद होने से लोग चाय पानी के लिए तरस गए। अस्पतालों में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ जमीं रही। कोई दवा के लिए मेडिकल स्टोर्स का चक्कर लगा रहा था तो कोई मरीज को भर्ती कराने की कवायद में परेशान था।
वहीं कोरोना संक्रमण से भयभीत लोग बंदी के दौरान खुद को घर में रहना उचित समझा। पूर्व में तीन दिनों का आंशिक कर्फ्यू था लेकिन सरकार ने सोमवार को दो दिन और बढ़ा दिया। इससे अब बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे ही दुकानें खुलेंगी। कोरोना कर्फ्यू के कारण गोपीगंज, ज्ञानपुर, पुरानी बाजार, भदोही, दुर्गागंज, पाली, सुरियावां, जंगीगंज, सुभाष नगर, ऊंज, कुरमैचा, नवधन वहिदा नगर, माधोसिंह, जयरामपुर, घोसिया, उगापुर, कठारी, सहसेपुर, चौरी, महाराजगंज, बाबूसराय सरोई, दानू पुर, मतेथू, अभोली, गोसाई बाजार, सुंदर पुर नागमल पुर, आदि बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

संक्रमण के बढ़ते मरीजों की संख्या के साथ मौत दर में बढ़ोत्तरी देख हर कोई खुद सावधानी बरत रहा है। राजमार्ग पर चार पहिया वाहनों के बसों का आवागमन सुचारू रूप से जारी रहा । जबकि बाजारों में इक्का दुक्का लोग ही बाइक से दवा या फिर अन्य किसी महत्वपूर्ण कार्य से निकलते दिखे। वाहनों का आवागमन बंद होने से राहगीरों को अपने अपने गंतत्य तक जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें