फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू: दूसरे दिन भी नहीं उठे दुकानों के शटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप पर रोकथाम लगाने के लिए लगे कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में दुकानों के शटर नहीं उठके। ठेले पर महंगी सब्जी खरीदना लोगों की विवशता बनी तो रसोई घरों में नून-तेल का अभाव गृहणियों की चिंता बढ़ा दी।
विज्ञापन

रविवार को गोपीगंज नगर, ज्ञानपुर, पुरानी बाजार, भदोही, दुर्गागंज, पाली, सुरियावां, जंगीगंज, सुभाषनगर, ऊंज, कुरमैचा, नवधन, वहिदानगर, माधोसिंह, जयरामपुर-घोसिया, उगापुर, कठारी, सहसेपुर, चौरी, महाराजगंज, बाबूसराय, सरोई, दानूपुर, मतेथू, अभोली, गोसाई बाजार, सुंदरपुर, नागमलपुर, अइनछ आदि बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मतगणना शुरू होने के कारण केंद्रों के इर्द-गिर्द पर्दे की आड़ में खुली दुकानों से लोग जरूरत के सामान लेकर आगे बढ़े लेकिन गृहस्थी के सामानों से लोगों की दूरी बनी रही। सोमवार तक चलने वाले कोरोना कर्फ्यू के बाद क्रम और बढ़ा तो गत वर्ष की तरह होने वाली दिक्कतों का सामना विवशता बनेगी। बंदी में मेडिकल, दूध समेत अन्य जरूरी सामानों की छूट रहने के बाद भी लोगों में कार्रवाई का डर दिखा। सुरक्षा की दृष्टि से चौराहा-तिराहा पर तैनात रहने वाली पुलिस मतगणना केंद्रों पर लगे रहने से प्रमुख छोटी-बड़ी सड़कें वीरान में रही। पुलिस के न रहने का लाभ कुछ लोगों समेत ऑटो चालकों ने जमकर उठाया जो देर शाम तक चला।
यातायात पुलिस सिर्फ बाइकों के चालान में व्यस्त दिखी। चाय-पान के शौकीन गली-मोहल्लों में इक्का-दुक्का खुली दुकानों पर पहुंच कर जरूरत पूरी की। विमला देवी, आशा देवी, चंदा देवी, सरोजा देवी आदि ने बताया कि शुक्रवार तक हुई खरीदारी दो दिन में समाप्त हो गई। गिरजा शंकर, रामकुमार, बिनोद कुमार, प्रदीप ने कहा कि दुकानें बंद रहने से उनके व्यापार पर काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें