ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण अब कालीन नगरी भदोही में भयावह रूप लेता जा रहा है। जिले में एक दिन में डेढ़ सौ से ज्यादा नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को ही कोरोना के 171 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
जनपद में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1486 हो गई है। वहीं दूसरी ओर से जिले के ज्यादातर इलाकों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद भी लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक कुल 4044 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं । जबकि दूसरे स्टेन में कोरोना के मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा भी बहुत कम है। ऐसे में कोरोना की दूसरी लहर में पहली की तुलना में ज्यादा संक्रमित मरीज मिल रहे हैं ।