फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं के हमलावरों के घर पर कुर्की का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। गत तीन मई को ड्यूटी कर रहे नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों को मारपीट कर घायल करने के मामले में फरार पांच आरोपियों के विरुद्ध शनिवार को कोतवाली पुलिस ने उनके घर के दरवाजे पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। नोटिस के अनुसार यदि आत्मसमर्पण नहीं किया तो कुर्की की जाएगी। मोहल्ले में पुलिस पहुंची तो वहां भारी मजमा लग गया।
विज्ञापन

कार्रवाई करने पहुंचे कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए सफाईकर्मियों को कोरोना योद्धा जैसा सम्मान दिया जा रहा है। लेकिन, बीते तीन मई को मोहल्ले में सफाई करने आए कोरोना योद्धाओं पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों में भाजपा नेता जावेद कुरैशी, नेहाल कुरैशी, गोलू, लियाकत और अख्तर कुरैशी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, लेकिन लोग पकड़ से बाहर थे। उल्लेखनीय है कि आरोपी जावेद कुरैशी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला महामंत्री था, जिसे इस प्रकरण के बाद पद से हटा दिया गया।
बताया कि न्यायालय से आदेश मिलने के बाद आज सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 82 का नोटिस चस्पा किया गया है। साथ ही मोहल्ले में मुनादी भी कराई गई। ध्वनि विस्तारक यंत्र से कहा गया कि इनके बारे में किसी के पास सूचना हो तो पुलिस को उपलब्ध कराएं। यदि उन्हें कोई आश्रय देता है तो उसे भी दोषी माना जाएगा। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। कार्रवाई के लिए मोहल्ले में पहुंची पुलिस को पहले तो लोग समझ नहीं पाए, लेकिन जब पुलिस बल उनके घर पहुंचा तो लोगों को माजरा समझते देर नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें