ज्ञानपुर। 17 लाख की आबादी वाले भदोही जिले 17 हजार से अधिक कोरोना संदिग्ध सामने आ गए, जिनकी जांच कराई जा चुकी है। इससे औसतन जिले की प्रति लाख आबादी पर एक हजार लोग संदिग्ध हो चुके हैं। यह बात दीगर है कि उनमें से 600 लोग ही संक्रमित हुए, मगर लक्षणों के आधार पर इतनी बड़ी तादाद में लोगों की जांच कराए जाने को लेकर चिंता बढ़ी है। हैरत की बात यह है कि यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
2011 जनगणना के मुताबिक भदोही जिले की आबादी 15 लाख 78 हजार के आसपास थी। अब तक यह आंकड़ा बढ़कर अनुमानत: अगर 17 लाख के आसपास भी हो गया हो तो कोरोना संदिग्धों की संख्या इसमें 17336 हो गई है। इतने लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। हालांकि लगभग साढ़े 1इससे चट्टी-चौराहों पर इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि जिले की प्रति लाख आबादी पर एक हजार के लगभग कोरोना संदिग्ध हो गए हैं। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने ज्यादातर संदिग्ध लोगों के स्वैब ही जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा। विगत 10 अप्रैल को जब जिले में कोरोना का पहला मरीज सामने आया था तो किसी को यह अंदाजा नहीं रहा होगा कि अपेक्षाकृत छोटे जिले में संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज होगी। चार महीने बाद जिले में छह सौ संक्रमित हो गए और जांच कराने वाले संदिग्धों की संख्या हजारों में पहुंच गई।