फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: दूसरी लहर में 25 दिन में 107 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोरोना के पहले और दूसरे लहर में कुल मिलाकर अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमे 30 लोगों की मौत पहले लहर में हुई थी। जबकि दूसरी लहर में 107 मौतें हो चुकी हैं। इसका बहुत बड़ा कारण जनपद में कोविड एल-2 स्तरीय केवल एक अस्पताल होना बताया जा रहा है। भदोही जनपद की खास बात यह है कि एमबीएस राजकीय अस्पताल के एल-2 हास्पिटल में आक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में है इसके बाद भी मौतें क्यों हो रही है इसका जवाब किसी के पास नहीं है। भदोही में 20 अप्रैल से मौतों की गणना करें तो 15 मई तक अब तक 107 मौतें हो चुकी हैं। अर्थात एक दिन में 4 मौतें हो रही हैं। खास बात यह है कि लोगों को कोविड का अच्छा उपचार देने के लिए ही जिला प्रशासन ने पांच निजी अस्पतालों को उपचार का दायित्व दिया फिर भी मौतें थमी नहीं रहीं हैं। अगर एल-2 कोविड हास्पिटल के प्रभारी डा.वीके सिंह की बात मानें तो अधिकतर मौतें मरीज की हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाए गए। उन्होंने कहा कि अधिकतर वही मरीज बचाए जा सके जो संक्रमण शुरू होने के पांच दिन के अंदर अंदर अस्पताल आ गए। पहली लहर से स्वास्थ्य महकमे ने सीख ली होती तो शायद मौतों की संख्या कम होती। लेकिन पहली लहर से लेकर दूसरी लहर आने तक जनपद में ना तो आक्सीजन प्लांट लगा है और ना ही विशेष कोविड हास्पिटल बन सके। यही कारण है कि लगभग 17 लाख की आबादी वाला जिला केवल एक एल-2 हास्पिटल के भरोसे आज भी चल रहा है। और मौतों का सिलसिला थमा नहीं तो औराई और सुरियावां में दो एल-1 हास्पिटल बनाने के बारे में सोचा जा रहा है। दूरदर्शिता की कमी के चलते ही अब एल-2 हास्पिटल में आक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें