फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सावन के पहले सोमवार को 1.25 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावन मास का पहला सोमवार आज है। शिवालय सज धज कर तैयार हैं। भोर से ही मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई। शिव को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं भोर से ही मंदिर पहुंचने लगे। जिले के प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर के अंदर और बाहर महिला, पुरुष पुलिसकर्मी सादे वर्दी में तैनात होंगे। जिले के प्रमुख शिवालय ज्ञानपुर स्थित सिद्धपीठ बाबा हरिहर नाथ, गोपीगंज नगर के बाबा बड़े शिव मंदिर, ग्रामीण अंचल में विराजमान तिलेश्वर नाथ महादेव और गंगा के तटपर स्थित बाबा सेमराध नाथ हैं। यहां सावन में बड़ी संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के अलावा कांवड़ियों का जत्था पहुंचता है। भोर से ही मंदिर के कपाट दर्शन पूजन के लिए खोल दिए गए। सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए वाराणसी प्रयागराज हाईवे, भदोही-औराई हाईवे पर कांवडियों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक दिखी। हर-हर महादेव, बोल बम, चल रे कावडियां शिव के नगरिया आदि गीतों से हाईवे गूंजायमान रहा। श्रद्धालुओं की सेवा में लोग खड़े रहे। भिदिऊरा निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि शिव जी का पवित्र मास सावन है। सावन मास में शिव की आराधना फलदायी होती है। मन पसंद वर पाने के लिए कुंआरी कन्या शिव जी का व्रत रखती है। शाम को पूजन-अर्चन करके फलाहार ग्रहण करती हैं। भगवान शिव जी हमेशा अपने भक्तों का कल्याण करते हैं।
विज्ञापन


सावन माह में पड़ने वाले सोमवार
14 जुलाई - प्रथम सोमवार
21 जुलाई - द्वितीय सोमवार
28 जुलाई - तृतीय सोमवार
04 अगस्त- चतुर्थ सोमवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें