परिवहन के आरएम पीके तिवारी ने दो उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड सौंपा। उन्होंने बताया कि जनता को सुविधा देने के लिए स्मार्ट कार्ड दिया जा रहा है। स्मार्ट कार्ड रहने से आम नागरिक प्रदेश के किसी हिस्से में परिवहन की बसों से यात्रा कर सकेगा। परिवहन के अधिकृत ढाबों पर वह कार्ड के जरिए भी खाना खाकर भुगतान कर सकेगा। इस मौके पर एआरएम आरएल पाल सहित कई लोग मौजूद रहे।