फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौटे उपभोक्ता

Fri, 16 Oct 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंटर खुलने और बंद करने का कोई समय नहीं
विज्ञापन


 विद्युत विभाग की उदासीनता से उपभोक्ताओं को बिलों के भुगतान में कठिनाई हो रही है। हाल यह है कि लोग भुगतान करने के लिए विभाग के बिंलिंग काउंटर पर जाते हैं और बैरंग लौट आते हैं। उनका कहना है कि न तो काउंटर खुलने का कोई समय है ना ही बंद होने का।

गुरुवार को विभाग के सिविल लाइन स्थित उपखंड में भुगतान किए बगैर कई उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा।
उपकेंद्र में बिल भुगतान के लिए दो पटल बनाए गए हैं।


 इसके लिए दो कर्मचारी नियुक्त हैं। ऐसे में भुगतान जमा करने के लिए यह खिड़कियां सुबह 10 बजे खुल जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता।


गुरुवार को बिल जमा करने गए 12 से अधिक उपभोक्ताओं ने यही कहा। सलमान खुर्शीद, मो.आकिब, हम्माम अख्तर, आमिर, मनोज यादव आदि ने बताया की वे बिल भुगतान करने के लिए सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंच गए थे। लेकिन काउंटर बंद मिला। लोगों ने गुस्सा जताते हुए कहा कि समस्या यहीं खत्म नहीं हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने कहा कि यह विडंबना है कि प्रदेश सरकार भुगतान जमा कराने के लिए अभियान चलाती है और घर घर जाकर वसूली करती है। लेकिन विभाग के पास भुगतान जमा करने में घोर लापरवाही की जा रही है। आज बिल जमा करने गए लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जमा काउंटर नियमित और समय से खुलवाने की मांग की है।
 उधर एक्सईएन बालक राम ने इस बावत कहा कि आम तौर पर समय से खुल जाता है केवल आज ऐसी स्थिति हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें