ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ विभाग की तरफ से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। जिसमें नए-पुराने 48 मरीज आए। जिन्हें जांच करके दवा दी गई। मनोचिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय ने मरीज व तीमारदारों को बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में बताया।
कहा कि रात में बार-बार घबराहट होना, नींद न आना, बिस्तर से उठकर बैठना, अपने आप से बातचीत करना आदि मानसिक बीमारी के लक्षण है। यदि ऐसा लक्षण दिखे तो मनोचिकित्सक की सलाह पर दवाओं का सेवन करना चाहिए। शिविर में नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. अशोक परासर, शांति देवी सहित अन्य मौजूद रहे।