फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 3.70 करोड़ से 37 गांवों में रामलीला मंच का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संस्कृति को बढ़ावा देने और परंपराओं को सहेजने की दिशा में औराई विधानसभा में 3.70 करोड़ की लागत से 37 गांवों में रामलीला मंच का निर्माण होगा।
विज्ञापन

औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने विधायक निधि खर्च करके अपने विधानसभा के 37 गांवों में रामलीला मंच का निर्माण करा रहे हैं। हर गांव में रामलीला मंच पर 10 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिले की धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने की दिशा में समय-समय पर लगातार प्रयास हो रहते हैं। कुआर मास की नवरात्र में गांवों में रामलीलाएं आयोजित होती हैं। इसमें कई रामलीलाएं सालों से आयोजित होती आ रही हैं। सैकड़ों सालों से होती आ रही रामलीलाओं में गांव के लोग ही मंचन करते हैं। इससे वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के लिए आने वाली पीढि़यों को बताते हैं। इसी दिशा में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के 37 गांवों में रामलीला मंच का निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने औराई विधानसभा के कैयरमऊ, मेंहीपुर, झौंवा, गिर्दबड़गांव, डीह गिर्दबड़ागांव, लीलापुर, सरबतखानी, धनवतियां, चौबेपुर, झेंगापुर, भगवानपुर, गोंडापुर व बभनौटी समेत अन्य गांवों में रामलीला मंच का निर्माण करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें