फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा नहीं हो सका पंचायत भवन का निर्माण, खाते से निकाल ली धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। अभोली ब्लाक के सेमरा गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। गांव की सरकार ने हजारों रुपये से पंचायत भवन का निर्माण शुरू कराया था और अभी तक दीवारें ही बन सकी हैं। बीते दिनों भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सालिकराम यादव ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर जांच कराने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर ही डीपीआरओ ने मामले की जांच रिपोर्ट भी डीएम को सौंप दी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि जब निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तभी खाते से धनराशि निकाली जाएगी। स्थिति यह है कि पंचायत भवन पर न छत पड़ सकी है न प्लास्टर हो सका है। खिड़की, दरवाजे नजर नहीं आ रहे है और खाते से ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव कंप्यूटर, सीसीटीवी, सोलर इनवर्टर,बैटरी, कुर्सी, मेज, रखरखाव की धनराशि निकाल ली है। डीपीआरओ राकेश कुमार यादव ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट डीएम तक पहुंच गई है। डीएम के निर्णय आने पर ही संबंधित ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें