फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डीएम के निर्देश पर रजपूरा में डिवाइडर का निर्माण शुरू

विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर रजपूरा में औराई रोड पर डिवाईडर का पुननिर्माण कराया जा रहा है
विज्ञापन
भदोही। रजपूरा में भदोही तहसील के मुख्य द्वार के सामने औराई रोड पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क पर डिवाइडर बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा इसका संज्ञान लिए जाने के बाद यह संभव हो सका है। लोक निर्माण विभाग ने बृहस्पतिवार को इसका निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व सभासद दानिश सिद्दीकी ने दुर्घटनाओं की ओर डीएम का ध्यानाकृष्ट कराया था। पूर्व सभासद ने बताया कि वर्षो पूर्व डिवाइडर बना था, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। अक्सर वाहन डिवाइडर पर ही चढ़ जाती थी। इससे आए दिन वाहन स्वामी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे। बताया कि पिछले दिनों डीएम से सारी बात बताते हुए डिवाइडर के पुननिर्माण कराने की मांग की गई थी। बताया कि हम सबको खुशी है कि डीएम ने समस्या का त्वरित संज्ञान लिया और डिवाइडर का निर्माण शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें