फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तैनाती के पांच महीने बाद ओपीडी में बैठे बाल रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में अब नौनिहालों को उपचार कराने के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय तिवारी ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। वे नियुक्ति के पांच माह बाद से ही गायब थे। इसके कारण बच्चों के इलाज के लिए पहुंचने वाले अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

दो से ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले जिला चिकित्सालय में रोजाना औसतन 25-30 बच्चों की ओपीडी होती है। जिला अस्पताल में पांच महीने पहले बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय तिवारी की नियुक्ति हुई। इसके बाद यह उम्मीद जगी कि अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ आने के बाद से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन कई महीने तक उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। इसके कारण अस्पताल पहुंचने वाले लोग अपने बच्चों को लेकर निजी अस्पतालों का रुख करते थे। हालांकि अब यह समस्या समाप्त हो जाएगी। सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिक्कतें थी। इसके कारण वे ड्यूटी पर हीं आ रहे थे। हालांकि अब उन्होंने ड्यूटी पर आना शुरु कर दिया है। नियमित ओपीडी में बैठ भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें