सर्रोई। बभनौटी उपकेंद्र के एसडीओ अवधेश पाल के नेतृत्व में शनिवार को कई गांवों में चेकिंग अभियान चलाकर 49 लोगों के कनेक्शन काटे गए और 4.75 लाख रुपये बकाये की वसूली की गई। कार्पेट सिटी उपकेंद्र पर बिजली बिल माफी योजना के तहत 17 लोगों का पंजीकरण किया गया। बिल न जमा करने पर 22 लोगों के कनेक्शन काटे गए और ढाई लाख रुपये बकाया वसूला गया। बभनौटी उपकेंद्र पर 12 लोगों का पंजीकरण, 13 का कनेक्शन कटा और एक लाख की वसूली की गई। मूंसी उपकेंद्र पर 18 लोगों का पंजीकरण किया गया और 14 के कनेक्शन काटे गए। यहां एक लाख 25 हजार रुपये राजस्व वसूला गया। कुल 47 लोगों का पंजीकरण किया गया और 49 लोगों का कनेक्शन काटते हुए 4.75 लाख की वसूली की गई। इस मौके पर जेई कुंवर ज्योति प्रकाश, रितेश अग्रहरि, अभिषेक प्रजापति, डबलू पांडेय, राघवेंद्र सिंह, साधु यादव, अजय यादव, ऋषि यादव आदि रहे।