फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 42 लोगों के काटे कनेक्शन, 7.90 लाख रुपये की वसूली की

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही विद्युत वितरण खंड प्रथम के एसडीओ अवधेश कुमार पाल के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को तीन फीडरों से जुड़े गांवों में अभियान चलाया। इस दौरान 42 लोगों के कनेक्शन काटे गए और बकायेदारों से सात लाख 90 हजार रुपये की वसूली की गई। बभनौटी उपकेंद्र के हरीरामपुर फीडर से जुड़े दुलमदासपुर और कैथीपुर में 13 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। उनसे एक लाख 95 हजार की वसूली की गई। वहीं, कारपेट सिटी फीडर के जमुनीपुर कॉलोनी में 17 लोगों के कनेक्शन काटे गए। उनसे चार लाख 50 हजार की वसूली की गई। असनाव फीडर के असनांव बाजार में 12 लोगों के कनेक्शन काटे गए। यहां बकायेदारों से एक लाख 95 हजार रुपये की वसूली की गई। इस मौके पर जेई कुंवर ज्योति प्रकाश, मनोज कुमार, महेश पांडेय, राघवेंद्र सिंह, साधु यादव, ऋषि यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें