फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा फहराकर कांग्रेसजनों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को प्रतिज्ञा पत्र वितरित कर सुशासन का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष राजन दुबे ने कहा कि कुप्रशासन से आजिज आकर प्रकृति भी अब खोखली घोषणाओं से नाराज हो चुकी है। औराई में ब्लॉक अध्यक्ष सुफियान अहमद के साथ विजय गौतम, दीनानाथ दुबे ने झंडा फहराया। ब्लाक अध्यक्ष भदोही अवधेश शुक्ला ने स्थापना दिवस पर पार्टी की नीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। सदस्यता अभियान प्रभारी जजलाल राय ने दावा किया कि मिशन-2022 के तहत विधानसभा चुनाव में पार्टी को अधिक सीटों पर सफलता मिलेगी। इस मौके पर लक्ष्मी शंकर चौबे, जगदीश पासी, महेंद्र सरोज, सुभान अहमद, कल्लू शेख, अवधेश मिश्रा, सौरभ दुबे, तबरेज आलम, रामफल तिवारी, मोहनलाल तिवारी, कैलाशनाथ तिवारी, मेराज आलम, भगवानदास तिवारी, नाजिम अली, खलील शेख, विकास धीवर, वाजिद अली, जगरनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें