फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई-दंगा बढ़ावा के विरोध में कांग्रेसजन लामबंद

Sun, 20 Dec 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
देेश में बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं से अत्याचार, दंगों पर प्रभावी नियंत्रण न होने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को दुर्गागंज त्रिमुहानी पर प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व त्रिमुहानी पहुंचे कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सत्ता में पहुंची भाजपा जनता से किए वादे पूरा करने में नाकाम रहने पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर अनर्गल आरोप लगा रही है।


जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार, मंहगाई, महिलाओं से अत्याचार, सांप्रदायिक दंगे को रोक पाने में केंद्र सरकार नाकाम है। अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए केंद्र सरकार उलूल जुलूल हरकत कर रही है।
विज्ञापन


कहा कि गिनीज बुक में नाम छपवाने के लिए मोदी लगातार विदेशी दौरा कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों और मजदूरों से कोई मतलब नहीं है। पुतला दहन से पूर्व त्रिमुहानी सभा में कई कांग्रेसियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

 इस मौके पर सुरेशचंद उपाध्याय, घनश्याम दुबे, गुलजारी लाल, लवकुश नारायण, सिद्घार्थ मिश्र, जान मोहम्मद, वसीम अंसारी, राजाराम, मृत्युजय, अनुपम अग्रवाल, आनंद उपाध्याय, शारदा सरोज, लालमणि चौरसिया, निजाम, संतोष बघेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें