फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन चार को

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई बैठक में डीजल, पेट्रोल, गैस आदि की कीमतों में निरंतर हो रही वृद्धि पर नाराजगी जताई गई। बैठक में पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर महंगाई के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चार अप्रैल को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे ने कहा कि महंगाई के खिलाफ चार अप्रैल को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कहा कि पेट्रोल, डीजल तथा गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों को रोकने में केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है। जनता महंगाई से त्रस्त है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इसका असर ट्रांसपोर्ट पर भी पड़ रहा है। डीजल, पेट्रोल का दाम बढ़ने से जहां मालभाड़ा बढ़ रहा है, वहीं गैस सिलिंडर का मूल्य बढ़ने से रसोई का खर्च चलाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। मध्यमवर्गीय परिवार के लोग ज्यादा परेशान हैं। इसी मुद्दे पर कांग्रेस आंदोलन करेगी। बैठक का संचालन महासचिव जजलाल राय ने किया। इस मौके पर राजेश्वर दूबे, अशोक मिश्रा, अवधेश शुक्ला, रमेश बिंद, राकेश यादव, हरिश्चंद्र दूबे, रमेश दूबे, रंगनाथ दूबे, रतिराम पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें