फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र डीएम को सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अंसारी, जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ स्वार्थ की राजनीति कर रही हैं। सत्ता संभालने के बाद से अब तक सरकार से न बेरोजगार संतुष्ट हैं न किसान और व्यापारी। बढ़ते अपराध के कारण जिले से लेकर प्रदेश का हर एक क्षेत्र हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाओं का सामना कर रहा है। अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों पर शासन सत्ता को कोई प्रभाव न होने से थाना, कोतवाली भी वही चला रहे हैं और पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है। नोटबंदी के बाद से महंगाई की आग में झुलस रही आम जनता की परवाह न कर प्रतिदिन सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जनविरोधी अध्यादेश को अपनी हनक से सदनों में पास करा रही है। उदाहरण के रुप में कृषि बिल, एससी/एसटी आरक्षण, नोटबंदी, लाकडाउन अपनेआप में सबकुछ सामने कर दिया है। प्रदर्शन करने वालों में दीनानाथ दुबे, राजाराम दूबे, गौरव उपाध्याय, राजेश यादव, त्रिलोकी बिंद, रमेश बिंद, इलियास अहमद, शिबू खान, शिवम पांडेय, संदीप यादव, रहमत अली, जयशंकर पाल, पवन प्रताप, समर यादव, नसरुल्लाह हाशमी, भरत गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें