फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छात्रों पर दर्ज प्राथमिकी का कांग्रेस ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बीते दिनों ज्ञानपुर में हुए छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज प्राथमिकी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध जताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे ‘राजन’ ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना और आंदोलन करना प्रत्येक छात्र का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि आंदोलन की आड़ में किसी असामाजिक तत्व ने उपद्रव किया है तो उसके खिलाफ निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निर्दोष छात्र नेताओं को निशाना बनाकर प्राथमिकी दर्ज करना उचित नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी छात्रों की आवाज दबाने के किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें