ज्ञानपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध मार्च निकालते कांग्रेसी। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को गांधी पार्क, ज्ञानपुर से शहीद शीतल पाल की प्रतिमा तक मार्च निकाला गया। मार्च का समापन शहीद शीतल पाल की प्रतिमा पर हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर व प्रभारी भदोही दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रही है। कहा कि पिछले दस महीनों में चुनाव आयोग के स्तर से मुख्य चुनाव आयुक्त को कई बार पत्र लिखकर अपनी असहमति दर्ज कराई गई है। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक यह आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे , पूर्व अध्यक्ष माबूद खान, दीनानाथ दुबे, राजेश्वर आदि रहे।