फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पातलू कुत्ते को पीटने पर दो पक्षों में विवाद, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। बिहरोजपुर गंगा घाट पर शवदाह के दौरान बुधवार को पालतू कुत्ते को पीटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। गांधी गांव निवासी अगनू की मां मुनरा देवी के निधन के बाद स्वजन और ग्रामीण बिहरोजपुर गंगा घाट पर शवदाह के लिए गए थे। इस दौरान कुछ लोग अपना पालतू कुत्ता गंगा किनारे टहला रहे थे। इस बीच पालतू व घाट के आवारा कुत्ते लड़ने लगे। शवदाह करने पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को ईंट-पत्थर मारकर भगा दिया। वहीं, पालतू कुत्ते को मारने पर आशीष दुबे से शवदाह करने पहुंचे ग्रामीणों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से बिहरोजपुर निवासी आशीष दुबे व दूसरे पक्ष से गांधी निवासी दिनेश कुमार, लालमनि, खेमराज, दिनेश व धर्मराज घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें