फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मवेशी का कटा पैर लेकर जा रहे मांस विक्रेता को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विद्युत उपकेंद्र घोसिया के पास से संरक्षित पशु का कटा पैर लेकर जा रहे मांस विक्रेता एकलाक कुरैशी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना के बाद एएसपी शुभम अग्रवाल व सीओ औराई राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं, मांस विक्रेता ने बजरंगदल के कार्यकर्ताओं पर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके पास से संरक्षित पशु के कटे हुए दो पैर बरामद किए। औराई कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी मवेशियों को खरीदने और कटवाने का काम करता है। उससे पूछताछ की जा रही है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी शुक्ल ने संरक्षित पशु के कटे अंग की जांच की। जांच के लिए अंग को आगरा प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि किस जानवर का पैर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें