फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सीएमएस के निधन पर शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज सीएचसी के सेवानिवृत्त सीएमएस, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसएन प्रसाद (80) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। इससे चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पुत्र मनीष गुप्ता ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार लखनऊ में ही होगा। डॉ. प्रसाद मूलत: मऊ जनपद के अमिला गांव के निवासी थे, जो सेवानिवृत्त होने के बाद मिर्जापुर रोड-गोपीगंज में रहते थे और मरीजों के बेहतर इलाज को लेकर काफी नाम कमाया। 18 अगस्त को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें एरा मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराया, जहां उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली। प्रमोद अग्रवाल, श्रीकांत जायसवाल, राजेश मिश्रा, डॉ. केके मोंगिया, डॉ. राजेश सिंह, अनंत अग्रवाल, राजू मोदनवाल, रामबाबू, पप्पू सिंह, डॉ. आरबी सिंह आदि ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें