माधोसिंह स्थित मैरी ग्रीन कान्वेंट विद्यालय का सातवां वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।
मुख्य अतिथि सीओ आरके यादव ने सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज की दशा बेहतर हो सकती है। जिन क्षेत्रों में शिक्षा आज तक नहीं पहुंची है वहां और शिक्षित इलाकों में काफी फर्क हो गया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने को कहा। इसके पूर्व छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।