फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक्सपो से पहले स्वचालित सीढ़ी लगाने का काम हर हाल में करें पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही एक्सपो मार्ट में लग रही स्वचालित सीढ़ी का काम बहुत धीमी गति से हो रहा है। ऐसे ही रुक-रुक कर काम होता रहा तो 18 सितंबर से कारपेट एक्सपो शुरू होने तक स्वचालित सीढ़ी नहीं लग पाएगी। ये बातें शुक्रवार को कॉनक्लेव में पहुंचे मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी से कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के प्रशासनिक समिति के सदस्यों ने बताई। प्रशासनिक समिति के सदस्य पीयूष बरनवाल ने बताया कि यहां के अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में विदेशों से 400 आयातक आते हैं। ऐसे में यहां स्वचालित सीढ़ी की मांग शासन से की गई थी। प्रदेश सरकार ने गत वर्ष अक्तूबर से पहले ही इसकी स्वीकृति देते हुए लागत 303.58 लाख का 50 प्रतिशत धन जारी भी दिया। तब यह कहा गया था कि वर्ष 2025 के अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले के शुरू होने तक स्वचालित सीढ़ी लग जाएगी। लेकिन अब जबकि 18 से 21 सितंबर को यहां एक्सपो होना है अब तक आधा अधूरा कार्य ही हो सका है जबकि एक्सपो में मुश्किल से तीन महीने ही बाकी हैं। कम से कम एक महीने पहले काम पूरा हो जाना चाहिए। असलम महबूब ने मंडलायुक्त को बताया कि छह माह पूर्व काम शुरू हुआ है लेकिन काम बेहद धीमी गति से हो रहा है। उन्होंने मेला आयोजन से एक माह पहले सीढ़ी तैयार कर देने की मांग की। मंडलायुक्त ने प्रयागराज के राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से बात की और कार्य में देरी होने का कारण पूछा और काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि सितंबर में होने वाले एक्सपो से पहले पहले स्वचालित सीढ़ी लगा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें