फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम जी! नेत्रहीन होते हुए भी नहीं बना है अंत्योदय राशनकार्ड

विज्ञापन
भदोही तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों को सुनतीं डीएम आर्यका अखौरी व एसपी डॉ. अनिल कुमार। संवा - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन तहसीलों में हुए। जिसमें फरियादियों ने अपनी फरियादें सुनाकर उनका समाधान कराया। भदोही में एक नेत्रहीन ने डीम आर्या अखौरी से गुहार लगाई कि वह नेत्रहीन है लेकिन उसका अंत्योदय राशन कार्ड नहीं बना। उधर, समाधान दिवस में अधिकतर राजस्व से जुड़े मामले रहे। मनापुर गांव से तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देने पहुंचे नेत्रहीन सूरज यादव ने डीएम को अपनी पीड़ा सुनाई। कहा कि नेत्रहीन होते हुए भी उसका अंत्योदय कार्ड नहीं बना है। वह चौथी बार फरियाद लेकर आया है। इस पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मामले में उपजिलाधिकारी से इस बारे में पूछताछ की। जांच कराकर कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया। अमवा कलां के मनोज कुमार पटेल ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्हें आवंटित आवास पर दबंग किस्म के लोगों का कब्जा है। ग्राम पचपटिया चौरी के शोभनाथ शर्मा ने तालाब और नाली पर कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि वह 2017 से प्रार्थना पत्र देते आ रहे हैं, लेकिन केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस पर डीएम ने हल्का लेखपाल से जांच कराकर रिपोर्ट मांगी। इस तरह संपूर्ण समाधान दिवस में 61 मामले आए। महज सात लोगों की समस्या का ही समाधान हुआ। दूर-दराज से आए फरियादियों की अधिकतर फरियाद लंबित रह गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से गुणवत्तायुक्त निपटारे के लिए कहा। डीएम ने संबंधित राजस्व कर्मी से इस आशय की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें