फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विवेचनाओं को समय से पूर्ण करें, अपराधियों पर करें सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चुनावी समाप्त होने के बाद जिले की पुलिस अब पुलिसिंग मोड पर आ गई है। रविवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कीं। जिसमें जिले की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अपराधियों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया। अपराध गोष्ठी में उन्होंने आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण के साथ ही महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने पर जोर दिया। क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में लगातार गश्त और जांच किया जाए। गोपीगंज, भदोही, ज्ञानपुर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जरूरत के हिसाब से पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए कहा। उन्होंने आइजीआरएस और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के डिफाल्टर से पूर्व की स्थिति में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया। कहा लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए छोटी सी छोटी घटनाओं पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं पर पीआरवी वाहनों के तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के साथ ही रिस्पांस टाइम और भी बेहतर करने की हिदायत दी।
लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध कराने एवं गंभीर अपराध के आरोपियों व पुरस्कार/वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। महिला संबंधित अपराधों में गंभीरता से कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें