फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निर्वाचन के सभी कार्य 10 मार्च तक कर लें पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ मीनाक्षी कात्यायन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निर्वाचन कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए अफसरों को दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका ईमानदारी से पालन करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्याें में लगे सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को स्पष्ट संदेश दिया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही और शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन के लिए अलग-अलग कार्यों के लिए बनाए गए 25 नोडल अधिकारी एवं उनके संयुक्त प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारीगण 10 मार्च तक सभी तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें। तीनों एसडीएम और सीओ अपने क्षेत्र के एक-एक बूथों का दुबारा निरीक्षण करें। कोई कमी हो तो सुधार कराएं। 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता शत-प्रतिशत वोटिंग करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस के प्लान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसएन सिंह, सीडीओ यशवंत सिंह, एएसपी राजवीर सिंह, एसडीएम भान सिंह, आकाश कुमार, शिव प्रकाश यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें