ज्ञानपुर। जिल के प्रभारी राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद ने 70 फीसदी तक पूरी को चुकी परियोजनाओं का काम 15 फरवरी तक समाप्त करने को कहा.। वे मंगलवार को वे कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
राज्यमंत्री ने 16 योजनाओं में भदोही के पहले व 24 योजनाओं में शीर्ष दस में रहने पर अधिकारियों की सराहना की। पूरे कानून व्यवस्था के पालन में प्रदेश में चौथा और वाराणसी जोन में पहले स्थान पर रहने पर एसपी को सराहा। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। विधायकों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिकारियों के अनुपस्थित रहने की शिकायत की तो उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने विधायक विपुल दुबे व दीनानाथ भास्कर के प्रस्ताव पर सेमराधनाथ धाम में लगने वाले कल्पवास मेले के लिए एक करोड़ के रुपये की स्वीकृति दिलाने का आश्वाशन दिया। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने जलजीवन मिशन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। 100 दिन में 100 सड़कों के प्रस्ताव के बारे में पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया कि उसमें से 20 सड़कें पूरी हो चुकी हैं। 173 किलोमीटर की सड़क बनाई जानी है। जलजीवन मिशन के तहत सड़क खोद कर छोड़ने के मामले में एक कार्यदायी संस्था पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने विभिन्न योजनाओं प्रगति की जानकारी दी। बैठक में भाजपा जनपद प्रभारी नागेन्द्र रघुवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, एडीएम कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, एएसपी राजेश भारती, बीएसए अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह, उपायुक्त मनरेगा राजा राम, उपायुक्त स्वतः रोजगार श्यामजी, डीपीआरओ राकेश कुमार यादव, डीएसटीओ जितेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।