जनपद में टीकाकरण को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। मंगलवार को 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2060 के तहत 1562 युवाओं और बुजुर्गों ने वैक्सीन लगवाया। वक्सीन खत्म होने के चलते बुधवार को टीकाकरण नहीं होगा। वैक्सीनेशन सेंटर पर युवा वर्ग की संख्या अधिक दिख रही है। लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करना स्वास्थ्य विभाग के लिए टेड़ी खीर साबित हो रही है। इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया है कि जिले में टीकाकरण की कमी आ जाने से 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1562 लोगों का टीकाकरण हुआ। मंगलवार को वैक्सीन खत्म होने के चलते बुधवार को टीकाकरण नहीं किया जाएगा। कहा कि वैक्सीन आने के बाद टीकारकरण अभियान तेज कर दिया जाएगा।