ज्ञानपुर। औराई थानाक्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी जटाशंकर शुक्ला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पत्रक में कहा कि वह व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ लोगाें से साधारण ब्याज पर पैसा लेकर लगाया था। उनलोगों का पैसा वापस कर दिया हूं, लेकिन वह चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर अब भी पैसा न देने पर मारपीट पर आमादा हैं। 10 फीसदी महीना ब्याज पर ब्याज लगाकर पोस्ट डेटेड चेक ले लिया है। एक सूदखोर ने उसकी चार पहिया को भी छीन लिया है। अब सूदखोर उसके घर आकर परिवार को मारने-पीटने की धमकी देते हैं। कहा कि मेरे साथ कोई अप्रिय घटना हुई तो सभी सूदखोर जिम्मेदार होंगे।