फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता के दरबार में नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। जनपद के अलग-अलग देवी मंदिरों पर चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को मां दुर्गा के पंचम स्वरुप मां स्कंदमाता की अराधना की गई। भक्तों ने विधि-विधान पूर्वक मां की अराधना कर सुख-समृद्धि का वरदान मांगा। सुबह होते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पर होने लगी। शहर से ग्रामीण अंचलों तक देवी मंदिरों में आस्था की बयार देखने को मिली। जिले के सभी देवी मंदिरों में लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन

गोपीगंज के सदर महाल स्थित नगर के प्रमुख सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का अलौकिक शृंगार किया गया। मां के अलौकिक स्वरूप का दर्शन-पूजन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। मंदिर पर पहुंची महिलाएं मंगलगीत गाकर मां की पूजा-अर्चना की। इसके अलावा क्षेत्र के चौरा माता मंदिर, बंबा देवी, काली माता मंदिर, काली महाल के साथ गंगा तट पर विराजमान मां शीतला धाम डेरवा और शक्ति धाम तिलंगा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर बृजेश गुप्ता सिंटू शुक्ला, मालती शुक्ला, भानू पंडा, शिव शंकर, सतीश चंद अग्रहरि, रमेश कौशल आदि मौजूद रहे। इसी तरह ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर स्थित मां काली, मां शीतला के अलावा भुड़की गांव के समीप घोपइला माता मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं भदोही कटरा बाजार स्थित मां प्राचीन शीतला मंदिर, औराई स्थित मां कड़े माता मंदिर, बाबूसराय क्षेत्र के चेरापुर गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर के साथ, सुरियावां के बड़ी महारानी के दरबार में भक्तों ने शीश नवाया। गाेपीगंज में मां दुर्गा मंदिर के पुजारी प्रदोष पंडा ने बताया कि मंदिरों में नौ दिनों तक मां की विशेष पूजा चल रही है। वहीं दिनभर भक्तों के दर्शन पूजन का दौर चल रहा है।
ज्ञानपुर। कौलापुर के निवासी पंडित शशांक पांडेय ने बताया कि रविवार को षष्ठी तिथि के दिन मां दुर्गा की पूजा मां कात्यायनी देवी के रूप में किया जाता है। मां को लाल रंग अतिप्रिय है। शहद से भोग लगाने पर मां की कृपा भक्तों पर विशेष रूप से बनी रहती है। जो व्यक्ति शहद से भोग लगता है, उसे धन की प्राप्ति होती है। सुबह छह बजे से सात बजे तक पूजा करने का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें