औराई ब्लाक के अहिमनपुर निवासी और आंगनबाड़ी कर्मी संगीता देवी ने मुख्य सेविका गीता केशरी के खिलाफ शिकायत कर डीएम आर्यका अखौरी से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आरोप लगाया है कि हौसला पोषण, फ्लेक्सी फंड की धनराशि उसके खाते में 2016 से नहीं भेजी जा रही है। वह केंद्र संख्या तीन पर तैनात है और मुख्य सेविका मिलीभगत कर केंद्र संख्या एक-दो पर तैनात कर्मियों के खाते में धनराशि मंगाकर गबन कर लिया गया। इतना ही नहीं विरोध करने पर विभागीय मोबाइल को जबरदस्ती छीनकर उत्पीड़न किया जा रहा है। पूर्व में हुई शिकायत पर फर्जी जांच सीडीपीओ सुरियावां से कराकर औपचारिकता निभा ली गई और उसे पता तक नहीं चला। मामले में मुख्य सेविका गीता केशरी, लिपिक गुलाब पाल से पूछताछ कर कार्रवाई का निर्देश डीपीओ को दिया जाए।