फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एसपी से छेड़खानी और मारपीट की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के काजी हाऊस में स्कूल जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी व मारपीट की शिकायत छात्राओं ने एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन से की।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंची जोहरपुर निवासी दो छात्राओं ने पत्रक दिया कि शोहदों के कारण उनकी पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। वे भारत भारतीय स्कूल गोपीगंज में पढ़ने जाती हैं। विद्यालय जाते समय कुछ युवक फब्तियां कसते हैं। इससे विद्यालय आना-जाना दूभर हो गया है। आरोप लगाया कि कोचिंग आते-जाते समय भी वे छेड़ते रहते हैं। इसकी शिकायत करने पर शुक्रवार की रात घर पर चढ़ आये और उन्हें तथा उनके परिवार वालों को बुरी तरह से मारा पीटा। मौके पर भीड़ जुटने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसकी पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें