कूड़ीकला गांव में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करते ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे। स्रोत संगठन
सीतामढ़ी। ज्ञानपुर के कसिदहां के बाद डीघ ब्लॉक के कूड़ी कला गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। करीब 65 लाख से बनने बनने वाले भवन का ज्ञानपुर के निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे ने भूमिपूजन किया। कार्यदायी संस्था को समय से उक्त भवन का निर्माण करने का निर्देश दिया गया। भवन को मूलभूत और आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण करने के लिए इंटरलॉकिंग और विद्युतीकरण कार्य अलग से कराया जाएगा।
विधायक ने कहा कि सार्वजनिक विकास के लिए संचालित एकीकृत विकास योजना के तहत बनने वाला यह सामुदायिक केंद्र ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए आधुनिक और स्थायी सुविधा उपलब्ध कराएगा। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। सामुदायिक केंद्र जैसे जन उपयोगी निर्माण कार्य सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ गांवों के समग्र विकास में भी भूमिका निभाएंगे। कहा कि पिछली सरकार और जनप्रतिनिधियों के समय में केवल लूट की गई, आज विकास का पहिया धरातल पर दौड़ रहा है। इस मौके पर शैलेश पांडेय, विधानचंद दुबे, कमलाशंकर मिश्र, बृजेश पांडेय, शिवचंद, चंद्रप्रकाश व राममोहन मिश्रा आदि रहे।