फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण मेले की तैयारियों को लेकर समिति ने किया मंथन

Sun, 11 Jun 2017 01:15 AM IST
bhadohi news
विज्ञापन
मेला समिति के पदाधिकारी।
विज्ञापन
सीतामढ़ी। धार्मिक एवं पौराणिक स्थली सीतामढ़ी  25 जून से आठ दिनों तक भक्ति रस में सराबोर रहेगी। इस दौरान श्री राम कथा, प्रवचन, भजन, प्रभु संकीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रमों से धार्मिक स्थली गुलजार रहेगी। लवकुश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय रामायण नवमी मेला का शुभारंभ 25 जून रविवार को होगा, जबकि ऐतिहासिक नवमी मेला आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी 2 जुलाई रविवार को होगा। धार्मिक मेला के लिए तैयारियां भी शुरू हो गयी है। शनिवार को सीतामढ़ी के वाल्मिकी आश्रम में मेला समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर मेला को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया। समिति के अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ल ने कहा कि रामायण मेला को सकुशल संपन्न कराने के साथ आठ दिनी मेला के विकास एवं सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर मुन्नालाल पांडेय, श्यामजी सेठ, पं. हरिप्रसाद मिश्रा, मनोज चौबे, हंसराज सिंह, महेश शास्त्री, हौसिला प्रसाद मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह,जगत बहादुर सिंह, रामबिधान यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें