फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लंबित शिकायतों को लेकर राजस्वकर्मियों पर भड़के कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के नौ थानों पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। ज्ञानपुर कोतवाली में मंडलायुक्त डॉ. मुथु कुमार स्वामी बी पहुंचे। उन्होंने फरियादियों से संवाद किया। पूर्व में लंबित मामलों को लेकर नाराजगी जताते हुए राजस्व कर्मियों को फटकार लगाई। कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई तय होगी। नौ थानों में कुल 79 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें नौ का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 11 बजे मंडलायुक्त डॉ. मुथु कुमार स्वामी बी ज्ञानपुर कोतवाली पहुंचे। उनके साथ एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एडीएम राजस्व कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य संग अन्य राजस्व एवं पुलिस महकमे के अधिकारी भी मौजूद रहे। शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों से कमिश्नर ने बात की। कुछ शिकायतकर्ताओं ने लेखपाल और कानूनगो पर मनमानी का आरोप लगाया। जिस पर कमिश्नर नाराज हो गए। कहा कि फरियादियों के मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण करें। उन्हें बार-बार दौड़ाया न जाए। उन्होंने जमीन संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस और राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण करने का निर्देश दिया। प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं दोनों पक्षों को सूचित करने के लिए भी कहा। सुरियावां थाने में तहसीलदार संजय कुमार और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने शिकायतें सुनी। यहां कुल 14 मामले आए, जिसमें एक का निस्तारण किया गया। शेष मामलों का निस्तारण करने के लिए टीम गठित की गई। दुर्गागंज थाने में प्रभारी राम नयन यादव ने शिकायतें सुनी। यहां कुल चार मामले आए, जिसमें एक निस्तारित हुआ। चौरी थाने में आए तीन मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई। गोपीगंज कोतवाली में 14 में एक शिकायत निस्तारित हुआ। पुलिस विभाग के आंकड़ो पर गौर करें तो नौ थानों पर कुल 79 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 74 राजस्व एवं पांच पुलिस विभाग से जुड़े रहे। पुलिस के पांचों एवं राजस्व के चार मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें