फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर और डीएम ने सुनीं शिकायतें

विज्ञापन
ज्ञानपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत सुनतीं डीएम आर्यका अखौरी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र और डीएम आर्यका अखौरी ने जनता की शिकायतें सुनीं और उसके निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देशित किया। तीनों तहसीलों में कुल 200 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मात्र 10 का निस्तारण हो सका। भदोही तहसील में दोपहर बाद अचानक कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र पहुंचे। उनके पहुंचते ही तहसील कर्मचारियों में खलबली मच गई। करीब एक घंटे तक कमिश्नर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण में प्राथमिकता का निर्देश दिया। यहां आए कुल 60 प्रार्थना पत्रों में तीन निस्तारित हुए। इस मौके पर एसडीएम आशीष मिश्र आदि रहे। ज्ञानपुर तहसील में डीएम आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन सामान्य को मूलभूत सुविधाएं मिले। कल्याणकारी योजनाएं पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचनी चाहिए। लंबित शिकायतों का निस्तारण हर हाल में एक सप्ताह में कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुल 98 प्रार्थना पत्रों में चार निस्तारित हुए। ज्ञानपुर, औराई और भदोही तहसील में अधिकारियों की मौजूदगी में कोरोना गाइडलाइन तार-तार होता दिखा। ज्ञानपुर तहसील में शिकायत देने के लिए लोग एक दूसरे से सटे रहे। अधिकतर लोग बिना मास्क के ही दिखे। इस मौके पर एसपी रामबदन सिंह, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, एसडीएम योगेंद्र कुमार आदि रहे। औराई तहसील में तहसीलदार देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। यहां कुल 60 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें तीन निस्तारित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें