फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिला अस्पताल में लगेंगे आरामदायक बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में दो दशक पहले लगे बेड बदलने की तैयारी है। पुराने बेड की जगह आरामदायक और आधुनिक तकनीक से युक्त सौ नए बेड लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन से संस्तुति मिल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस महीने 25 बेड मिलने की की संभावना है। जिला अस्पताल में 2005 में बेड लगाए गए थे। लगभग दो दशक पुराने बेड अब काफी जर्जर हो चुके हैं। इससे मरीजों को परेशानी होती है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शासन से नए बेड की मांग की थी। नए बेड आरामदायक और आधुनिक तकनीक से लैस होंगे। जिला अस्पताल में हर दिन 800 से 900 की ओपीडी के साथ ही औसतन 25 से 30 इमरजेंसी मरीजों को भी देखा जाता है। गर्मी के दिनों में डायरिया का प्रकोप बढ़ने से इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ी जाती है। पुराने बेड होने के कारण मरीजों को परेशानी होती है। नए बेड आरामदायक होंगे। हैंडल से बेड को ऊपर नीचे किया जा सकता है। बेड फोल्ड हो सकता है। इसमें जरूरत के अनुसार मरीज बैठकर भी आराम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें