फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईवे के काम में आई तेजी, टूटने लगा 50 साल पुराना पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। वाराणसी से मछलीशहर के लिए बन रहे नेशनल हाईवे के निर्माण में तेजी आ गई है। कार्यदायी संस्था सड़क बनाने से पहले नाली और पुलिया का निर्माण काय प्राथमिकता से करा रही है। वहीं, अब पांच दशक पुराने मोरवा पुल को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। यहां नया पुल बनाया जाएगा। वाराणसी से मछलीशहर तक बनने वाले 83 किमी लंबे हाईवे का लगभग 35 किमी दायरा जिले की सीमा से होकर गुजरेगा। जिले में चौरी, भदोही, मोढ़, सुरियावां और दुर्गागंज होते हुए जंघई से होकर हाईवे जाएगा। कार्यदायी संस्था सड़क बनाने से पहले जल निकासी की व्यवस्था को दुरूस्त करने में लगा है। सड़क के किनारे नाली निर्माण के साथ ही पुराने पुल एवं पुलिया को भी ध्वस्त कर उनकी जगह नया निर्माण किया जा रहा है। जिससे भविष्य में कोई दिक्कत न हो। मोरवा नदी पर पांच दशक पूर्व बने पुल पर आवागमन तो कई साल से बंद है, लेकिन अब उसकी जगह नया पुल बनाया जाएगा। चौरी बाजार के व्यापारी एवं समाजसेवी गंगा साव ने उक्त पुल का निर्माण कराया था। चौरी बाजार के बृजराज दुबे, आत्माराम दुबे ने बताया कि बारिश के समय लोग नाव से नदी को पार करते थे, जिसको देखते हुए गंगा साव ने इस पुल का निर्माण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें