फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल आइए, संक्रमित बीमारी नि:शुल्क लेकर जाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हजारों मरीजों का उपचार करने वाला स्वास्थ्य विभाग इन दिनों खुद बीमार पड़ गया है। जिला चिकित्सालय में नगर पंचायत ज्ञानपुर और स्वास्थ्य विभाग के बीच चल रही खींचातानी से सरेआम स्वच्छता मुहिम की धज्जियां उड़ रही हैं। चिकित्सालय परिसर में पड़े कूड़े के ढेर संक्रामक बीमारी को न्यौता दे रहे हैं। वहीं नगर पंचायत और स्वास्थय विभाग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगे हैं।
विज्ञापन

हर दिन लगभग एक हजार मरीज महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य उपचार कराने पहुंचते हैं। इमरजेंसी में भी 30 से 35 मरीज देखे जाते हैं। इसे चिकित्सालय का दुर्भाग्य कहिए या फिर कुछ और, दो विभागों की खींचातानी स्वच्छता अभियान को पलीता लगाती दिख रही। नगर पंचायत जहां बायोवेस्ट और परिसर के अंदर कूड़ा होने की बात कह कर कूड़ा उठाने से बच रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बायोवेस्ट हम अलग कर देते हैं, शेष कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है। सीएमएस आवास और इमरजेंसी भवन के पीछे, टीबी अस्पताल के पास कूड़े का अंबार लगा हुुआ है। इस ओर जाते समय मरीज मुंह को रुमाल से ढंककर जाते हैं। ईओ राजेंद्र कुमार दूबे ने कहा कि चिकित्सालय की गंदगी की सफाई करना हमारी जिम्मेदारी नहीं है। विभाग सफाईकर्मी रखे और खुद साफ-सफाई कराएं, सड़कों के किनारे जो कचरा होगा, उसे हम उठाएंगे। सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा कि बायोवेस्ट के लिए वाराणसी से प्रतिदिन गाड़ी आती है, सारा बायोवेस्ट लेकर जाती है। इससे पहले जिला चिकित्सालय का कचरा नगर पंचायत उठाती थी। अब क्यों नहीं उठाती?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें