सरोई। औराई भदोही मार्ग हरीरामपुर गांव में चेंपो कारपेट के सामने बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल का भदोही के महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
बभनोटी मिसिरपुर गांव निवासी गोविंद (35) अपने साथी लव (25) के साथ बाइक से जा रहा था। इस दौरान जब दोनों औराई भदोही मार्ग के हरीरामपुर गांव के पास पहुंचे तभी दूसरी तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी गोविंदा और लव गंभीर रुप से घायल हो गए । वहीं, टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौका देखकर फरार हो गया । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए भदोही के महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया । हालांकि यहां पर देर शाम इलाज के दौरान गोविंदा की मौत हो गई । जबकि गंभीर रुप से घायल लव का अभी इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे रजपुरा चौकी प्रभारी अविनाश तिवारी ने देर शाम मृत गोविंदा के शव का पंचनामा करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।